मदारी आया | madari aaya in hindi | मदारी आया हिंदी कहानी | डुगडुगी वाला



मदारी आया | madari aaya in hindi | मदारी आया हिंदी कहानी | डुगडुगी वाला❤️

मदारी आया | madari aaya in hindi | मदारी आया हिंदी कहानी | डुगडुगी वाला❤️


रविवार का दिन था। एक मदारी बंदर और बंदरिया को लेकर आया। एक पेड़ के नीचे बैठकर उसने डुगडुगी बजाई।


मदारी बोला - डूगडुग,डूगडुग। आओ बच्चो, आओ बच्चो, बंदर बंदरिया का नाच देखो।सब बच्चे अपने - अपने घरों से दौड़े आए।


मदारी बोला - बच्चो, खेल शुरु होता हैं।सब मिलकर ताली बजाओ।

सबने मिलकर ताली बजाई।

मदारी बंदर से बोला - बंदर जी, जरा सबको बताओ,तुम घूमने कैसे जाते हो।


बंदर ने टोपी लगाई,चस्मा पहना, हाथ में छड़ी ली और मटक मटक कर चलने लगा। सब बच्चे हंसने लगे।

फिर मदारी बोला - अच्छा बंदर जी,जब दुल्हन लेने जाओगे तो कैसे जाओगे।

बंदर ने कोट पहना, फूलों की माला ली और अकड़कर जानें लगा।

मदारी आया | madari aaya in hindi | मदारी आया हिंदी कहानी | डुगडुगी वाला❤️

मदारी आया | madari aaya in hindi | मदारी आया हिंदी कहानी | डुगडुगी वाला❤️



मदारी बंदरिया से बोला - अच्छा बंदरिया जी,तुम बताओ, बंदर के साथ कैसे जाओगी?

बंदरिया शरमान लगी। इशारे से बताया नहीं जाऊंगी।


मदारी बोला - अगर बंदर तुम्हें लाल साड़ी देगा तो जाओगी।

बंदरिया ने फिर मना कर दिया।

मदारी बोला - अच्छा, सोने का हार देगा तो जाओगी।

बंदरिया खुशी - खुशी बंदर के पास गई।

सब बच्चे यह देखकर खुब हंसे। सब ने जोर से ताली बजाई।



और पढ़ें -

Top YouTube Channel Ideas In Hindi 2023

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहानी 

चतुर खरगोश और शेर की हिंदी कहानी

Write the difference between turtle and tortoise in hindi 2021